मप्र सरकार में जबलपुर को प्रतिनिधत्व मिलने पर भाजपा ने आतिशबाजी कर किया मिष्ठान वितरण

जबलपुर दर्पण। जबलपुर के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाले पूर्व सांसद एवं पश्चिम विधानसभा के विधायक राकेश सिंह को मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से निश्चित रूप से जबलपुर एवं सम्पूर्ण महाकौशल क्षेत्रका सर्वांगीण विकास होगा, यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने मप्र सरकार में जबलपुर को प्रतिनिधत्व देने पर मिष्ठान वितरण के अवसर पर मालवीय चौक में कही।साहू ने कहा मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हमे पूरा विश्वास है कि उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रीगण कदम से कदम मिलाकर उनका साथ देते हुए प्रदेश की जनता के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा हम सभी के लिए गौरव और प्रसन्नता का अवसर है हमारे पूर्व सांसद और वर्तमान पश्चिम विधानसभा के विधायक राकेश सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है और इस उत्साह को कार्यकर्ताओं ने दर्शाते हुए आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर राममूर्ति मिश्रा, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, प्रशांत केसरवानी, विनीत तिवारी, राजीव राठौर, मनीष जैन कल्लू, अभिषेक तिवारी, संतोष लालवानी, चित्रकांत शर्मा, कैलाश साहू, दीप महदेले, रवि साहू, जयराम तिवारी, राजा सराफ, टीटू सोनकर, श्रीकांत साहू, रवि शर्मा, राघवेंद्र लालू यादव, निशा संजय राठौर,सोनिया रंजीत सिंह, नंदन दुबे, आशीष साहू, अर्चना सिसोदिया, पूजा बाधवानी, सपन यादव, नीतेश अग्रवाल, रामेश्वर चौधरी, दीपक नाहर, राहुल जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



