भगवती स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का 7वां वार्षिकोत्व सम्पन्न

जबलपुर दर्पण । शिक्षा के क्षेत्र में अल्प समय में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले भगवती स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गंगानगर जबलपुर का 7वां वार्षिकोत्व शहीद स्मारक जबलपुर में विभिन्न सांस्कृतिक -साहित्यिक एवम कलात्मक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। इन प्रस्तुतियों में भगवती स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्ले नर्सरी से लेकर 8 वीं तक के विद्यार्थियों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। हनुमान चालीसा का पाठ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूल में वर्ष भर चलने वाली पाठ्य सहगामी क्रियायों,शिक्षा,खेल,कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में मुख्य आतिथ्य जगत गुरु राघव देवाचार्य का प्राप्त हुआ। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,पाटन विधायक अजय विश्नोई,उत्तर मध्य विधायक अभिलाष पांडेय जी,पूर्व महापौर और भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का आतिथ्य भी आयोजन में प्राप्त हुआ। बड़ी संख्या में पालकों ने उपस्थित होकर अपने और अन्य पालकों के बच्चों का उत्साह वर्धन किया। आयोजन में अन्य अतिथियों में माधव सिंह ठाकुर,श्रीमती भगवती ठाकुर,राजकिशोर श्रीवास्तव,मिहरबान सिंह ठाकुरअनिल झरिया, मनीष दुबे तथा स्कूल के डायरेक्टर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, श्रीमती रजनी ठाकुर के अलावा स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मंजू तिवारी,स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सफल कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका नीलम चौधरी और शिवांगी नामदेव ने किया। आभार प्रदर्शन निरंद सिंह नीर ने किया।



