जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

परशुराम जी की तपोस्थली को विकसित करेगी सरकार

जबलपुर दर्पण। जबलपुर के समीप मटामर स्थित भगवान परशुराम जी की प्राचीन तपोस्थली परशुराम धाम मटामर के विकास हेतु सरकार समुचित कदम उठाएगी। उक्त बात उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने समिति के सदस्यों से सौजन्य भेंट के दौरान कही।इसके पूर्व परशुराम धाम विकास समिति के अध्यक्ष डॉ एच. पी. तिवारी तथा राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी द्वारा उप मुख्यमंत्री का शाल श्रीफल से स्वागत कर परशुराम का छाया चित्र तथा धार्मिक पत्रिका ब्रह्म सत्ता का भगवान श्रीराम विशेषांक भेंट किया गया। डॉ. एच. पी. तिवारी द्वारा तपोस्थली के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अगले नगर प्रवास के दौरान उन्हें तपोस्थली मटामर आने हेतु निमंत्रित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page