खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सवालों के घेरे में दिख रही नानविभाग में शकील खान को मिली बागडोर

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैसे तो डिंडोरी नानविभाग के कर्मचारियों पर हमेशा से ही लापरवाही के आरोप लगते आए हैं। फिर चाहे गरीब परिवारों को बंटने वाले खाद्य पदार्थों में घटिया स्तर के चावल, गेहूं की हो या फिर शिकायत के बाद भी कार्यवाही करने की। गौरतलब है कि वर्षों से जमे अधिकारी मिलीभगत करके लाखों रुपए के घोटाले कर रहे हैं, जिन्हें देखने वाला कोई प्रशासनिक अधिकारी तक नहीं है। अब ताज़ा मामला एक बार फिर सामने आया है, जहां पिछले दिनों लापरवाही करने वाले दो जिम्मेदार अधिकारीयों को निलंबित कर दिया गया था। सवाल तब उठने लगे जब एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शकील खान को नानविभाग की बागडोर सौंपी गई। आरोप है कि डिंडोरी जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आए दिन मनमानी करने के मामले सामने आ रहे हैं। जहां पिछले कई वर्षों से गोदाम का जिन्हें प्रभार है, सागर टोला में वर्षों से गोदाम प्रभारी है, उन्हें ही नानविभाग की बागडोर सौंपी गई, जो सवालों के घेरे में है। डिंडोरी में नान विभाग के दो कर्मचारियों के निलंबन के बाद अब निगवानी गोदाम की बागडोर वाहन चालक पद पर दैनिक वेतन भोगी कर्मी शकील खान को ज़िम्मेदारी दे देना मनमानी को दर्शाता है। जबकि किसी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दिया जाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page