डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अनियंत्रित होकर खरमेर नदी में समाई ओवरलोड सरिया से भरा ट्रैक्टर

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिले के जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत आने वाली खरमेर नदी में कल मंगलवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया कि ओवरलोड ट्रैक्टर सरियों से भरा हुआ था,जो वापस जाते समय घटना का शिकार हो गया। गौरतलब है कि ट्रैक्टर ओवरलोड था और मौजूद ट्रैक्टर का ड्राइवर काफी स्पीड से वाहन चला रहा था, तभी खरमेर नदी में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मिली जानकारी अनुसार ओवरलोड ट्रैक्टर अमरपुर से धनवासी की ओर जा रहा था, तभी रामगढ़ और अमरपुर के बीच में पड़ रहे खरमेर नदी में बने पुल के नीचे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर जा गिरा। घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर को मामूली चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि घटना में किसी को भी ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई है, नहीं तो घटना और भी बड़ी हो सकती थी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास गांवों के ग्रामीण जमा हो गए थे, सूचना के बाद अमरपुर चौंकी की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, जहां घटनास्थल पर पहुंची अमरपुर चौंकी की पुलिस आंगे की कार्यवाही करती हुई नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page