पसरिचा होटल के विवाद का फरार:चौथा आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बरेला थाने से मिली जानकारी अनुसार में 05-09-2021 को एकता मार्केट में झगड़ा होने एवं घायल को उपचार के लिये जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना मिली थी अस्पताल पहुंची पुलिस को अक्षित सहगल ने बताया था कि 04-09-2021 को वह अपने दोस्तों के साथ पसरिचा होटल पार्टी में गया था रात में होटल के बाहर कार पार्किंग के पास खड़ा था उसी समय करन टंडन,वरन बेसबाल का डंडा लेकर आये दोनों बोले कि म्यूजिक मेरे हिसाब से बजेगा , उसने मना किया तो दोनों गाली गलौज करने लगे तथा जान से मारने की नियत से करन टंडन ने बेसवाल के डंडेे एवं वरन ने डंडे से हमला कर चोटे पहुंचा दीे। होटल के 2 अन्य बाउंसर भी आकर उसके साथ डंडे से मारपीट करने लगे जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आ गयी है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। गठित टीम के द्वारा पार्टी की वीडियो/फोटो प्राप्त की गयी जिसमें कई व्यक्ति होटल में पार्टी करते दिखाई दे रहे थे जो मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते दिखाई नहीं दे रहे थे रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा लोगों से सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग सुनिश्चित नहीं कराया गया मनजीत सिंह द्वारा पार्टी के संचालन के लिये किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति नही ली गई थी होटल संचालक द्वारा जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करना पाये जाने पर होटल संचालक मनजीत सिंह पसरिचा के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। वहीं सरगर्मी से तलाश करते हुये रात्रि में ही करण टंडन,वरन हाण्डा,प्रियरंजन दास को सरगर्मी से तलाश कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। फरार आरोपी पवन कुमार वंशकार फरार था, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, आज मुखबिर की सूचना पर रेल्वे पुलिस लाईन के पास दबिश देते हुये पवन वंशकार को पकड़ा गया प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



