जीआईएफ में राजभाषा प्रतियोगिताओं में कर्मचारी, अधिकारियों ने उत्साह पूर्वक लिया हिस्सा

जबलपुर दर्पण। सुरक्षा संस्थान ग्रे आयरन फाउंड्री (जीआईएफ) जबलपुर में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत महाप्रबंधक अजय सिंह के संरक्षण एवं प्रशासनिक अधिकारी नित्येश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन, राजभाषा प्रभारी अनिल शुक्ला के सक्रिय सहयोग से राजभाषा पखवाड़े के दौरान सभी के लिए हिंदी की निबन्ध, कविता पाठ, भाषण, ऑन लाइन ज्ञान, टिप्पणी प्रारूप, टाइपिंग प्रतियोगिताओ का आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारी ए्वं स्टाफ उत्साह पूर्वक शामिल हुए। इसी क्रम में राजभाषा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी जीआईएफ के ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारिओं के लिए आयोजित की गई जिसमें संयुक्त महाप्रबंधक के.एस. मीणा, तुषार बी.देशमुख, उप महाप्रबंधक राजा राम सालके, मोहम्मद ओजेर,ले कर्नल विवेक के. जी, ज्ञानेंद्र सिंह, गौरव कुशवाहा, टोकन मंडल, मो जीशान, अमित सिंह, श्याम किशोर प्रसाद, विकास गिरी, ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लेकर हिंदी के प्रचार प्रसार में योगदान दिया। इसमें मो. ओजैर उप श्रम कल्याण आयुक्त प्रथम, ज्ञानेंद्र सिंह कार्य प्रबंधक द्धितीय, ले कर्नल विवेक के.जी तृतीय स्थान पर रहे । हिंदी दिवस 14 सितंबर को राजभाषा मुख्य समारोह में महाप्रबंधक अजय सिंह, विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। जीआई में राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए महापुरुषों के प्रेरणा से ओत प्रोत सुविचार, पोस्टर्स, बैनर्स लगाए गए है जिसमे कर्मचारियों, अधिकारियों, श्रम संगठनों के पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अनिल शुक्ला सह जन सम्पर्क अधिकारी के अनुसार निर्माणी में कोविड 19 के गाइड लाइन का पूर्ण रूप से परिपालन करते हुए इन प्रतियोगिताओं में भी सेनेटाइजर, मास्क और समाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जा रहा । जिसका स्वेच्छा से सभी पालन कर रहे है। इन प्रतियोगिताओं की निर्णायक का दायित्व एस के प्रसाद, श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव विपुल मिश्रा को सौपा गया।



