पीएस शेखावत ने जनरल ऑफिसर कमांडिंग मध्यभारत का कार्यभार संभाला

जबलपुर दर्पण। लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत ने लेफ्टिनेंट जनरल एम के दास से जनरल ऑफिसर कमांडिंग मध्य भारत एरिया, जबलपुर का पदभार संभाला। मध्य भारत एरिया भारतीय सेना की रणनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण फोर्मेशन्स में से एक है, लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत 19 दिसंबर 1987 को 16 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री में नियुक्त हुए, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र, जनरल ऑफिसर ने रक्षा सेवा स्टाफ कोर्स, सीनियर कमांड कोर्स, हायर कमांड कोर्स और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, ढ़ाका, बांग्लादेश से महत्वपूर्ण कोर्स किये, जनरल ऑफिसर के पास विभिन्न हाई प्रोफाइल कमांड स्टॉफ और अनुदेशात्मक नियुक्तियों का व्यापक अनुभव है, कार्यकाल के दौरान बटालियन, एक आर्मड ब्रिगेड, गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच टकराव के दौरान उन्होंने पूर्वी लद्दाख में एक माउंटेन डिवीजन की कमान संभाली, वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला में प्रशिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, उन्होंने UNIFIL लेबनान में संपर्क अधिकारी, सेना मुख्यालय के सैन्य सचिव शाखा में सहायक सैन्य सचिव, इन्फैंट्री डिवीजन में कर्नल जनरल स्टाफ, मैकेनाइज्ड फोर्स के महानिदेशक, कर्नल जनरल स्टाफ (प्रशिक्षण) के रूप में भी काम किया है, दक्षिण पश्चिमी कमान में ब्रिगेडियर जनरल स्टॉफ (ऑपरेशंस) के रूप में भी कार्यरत रहे हैं, मेजर जनरल प्रशासन दक्षिणी कमान के प्रतिष्ठित पद पर रह चुके है और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के कर्नल ऑफ़ दी रेजिमेंट है, उन्होंने सेना मुख्यालय में महानिदेशक, अनुशासन, समारोह और कल्याण के रूप में भी कार्य किया है, जनरल ऑफिसर ने कहा कि मध्य भारत एरिया के अंतर्गत छह प्रमुख राज्य शामिल हैं, जिनमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से और ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के पूरे राज्य शामिल हैं, जो इसे भारतीय सेना के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण फार्मेशन में से एक बनाते हैं, यह फार्मेशन भारतीय सेना की रणनीतिक और परिचालन तैयारियों में अत्यधिक महत्व रखता है, कई महत्वपूर्ण सैन्य और रणनीतिक प्रतिष्ठानों जैसे सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो, विभिन्न ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों और आर्मी बेस वर्कशॉप का संचालन करता है, यह शांति के समय और युद्ध जैसी स्थितियों के दौरान भारतीय सेना की सामरिक और रणनीतिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, भारतीय सेना के लिए हथियार, गोला-बारूद, युद्ध के दौरान जनशक्ति और नियमित रसद आपूर्ति करने वाले प्रमुख फार्मेशन में से एक है, इस फार्मेशन में कई प्रशिक्षण संस्थान हैं भारतीय सेना के अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और सैनिकों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, मध्य भारत एरिया के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न प्रशिक्षण केंद्र भारतीय सेना के लिए सबसे बड़ी संख्या में अग्निवीरों को प्रशिक्षित करते हैं, इसके अलावा, मध्य भारत एरिया अपने जिम्मेदारी क्षेत्र में आंतरिक और भीतरी इलाकों की सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, यह प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिक आबादी और प्रशासन अधिकारियों को सहायता प्रदान करता है और आपदा प्रबंधन कार्यों में भी सक्रिय रूप से संलग्न रहता है, मध्यभारत एरिया किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय नागरिक प्रशासन और हमारे समाज की मदद के लिए सदैव प्रतिबद्ध है, जीओसी ने यह भी कहा कि मुख्यालय मध्य भारत एरिया और राज्य के नागरिक अधिकारियों के बीच समन्वय और सहयोग बहुत अच्छा है, e बेहतर कार्य कुशलता के लिए इसे परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए भी तत्पर हैं, मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने कमान संभालने पर आस्वस्त किया कि वे अधिकारियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों, जवानों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की अच्छी तरह से देखभाल की जाएगी और मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षणिक, चिकित्सा व रसद आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है और जवानो से सम्बंधित शिकायत निवारण के कार्य उनके मुख्य जिम्मेदारी के क्षेत्र होंगे ।



