प्रशांत सिंह द्वारा पूजन उपरांत हिंदू नव वर्ष की दी गई शुभकामनाएं

जबलपुर दर्पण। जबलपुर उच्च न्यायालय दिनांक 2 जनवरी को अंग्रेजी कैलेंडर के प्रथम मंगलवार के साथ नए कैलेंडर वर्ष में भाजपा कानून एवम् विधिक कार्य विभाग जबलपुर के जिला संयोजक जगदीप प्रकाश टीटू के द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर स्थित अर्जी वाले संकट मोचन हनुमान जी की महाआरती आयोजित की। प्रदेश के महाधिवक्ता माननीय प्रशांत सिंह जी भी इस आयोजन में शामिल हुए। मध्य प्रदेश में नई सरकार बनने,नए कैलेंडर वर्ष की शुरुआत के साथ प्रदेश में और न्यायालय में शानदार उपलब्धि वाले कार्य हो।न्यायालय अपने पूरे गति से निर्बाध कार्य करे। सभी न्यायालय नए कीर्तिमान स्थापित करे। अधिवक्ताओं को सफलता मिले।आम जनता की परेशानियां दूर हो।तरक्की खुशहाली के नए शिखर बने।आने वाला समय सभी के लिए अच्छा होइन्ही कामनाओं के साथ हनुमान जी से प्रार्थना की गई उनकी महाआरती की गई और उन्हें लड्डूओ का भोग अर्पित किया गया।सभी ने भाव विभोर होकर हनुमान जी से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य मनीष दत्त ,वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे ,मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय वर्मा,सचिव परितोष त्रिवेदी,रांझी तहसील अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी,अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत रुपराह टीनू,पूर्व सचिव जिला अधिवक्ता संघ मनीष मिश्रा भाजपा कानून एवम् विधिक कार्य विभाग के जिला सह संयोजक एल बी एस बघेल, सहित आदित्य सिंह,दीपेंद्र मिश्रा,मनोज सनपाल, ओ पी,अग्निहोत्री,पी के मिश्रा,अमित जैन,प्रशांत अवस्थी,संतोष जोशी,सर्वेश त्रिपाठी,विनय भूषण तिवारी, राजेश पंजवानी, हेम लता क्षत्रिय, अमन चंसोरिया,विपुल बर्धन जैन,विकास पटेल,प्रशांत तिवारी,प्रमेंद्र सेन,चंद्र मोहन परनामी,नितिन जैन,दीपक शर्मा,माधुरी साकेत,परमिंदर सिंह लांबा,संदल बाजपेई,अरविंद साहू,रवि केवट,धर्मेंद्र पटेल,संतोष भारती,अमित उपाध्याय,देवेंद्र कोष्ठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।



