जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

द्वितीय ट्रांसको प्रीमियर क्रिकेट लीग आज से

जबलपुर दर्पण। एम पी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के तत्वावधान में द्वितीय अंतर विभागीय ट्रांसको प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 5 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी पांडूताल मैदान रामपुर में प्रातः 11.30 बजे करेगें।
प्रतियोगिता के संयोजक श्री एस सी घोष ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में एम पी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के विभिन्न विभागों की 4 टीमें हिस्सा ले रहीं है। इसमें ट्रांसमिशन कंपनी के कार्मिक एवं बाह्यप्रदाता सेवाकर्मी हिस्सा लेगें। लीग में पहली बार एम पी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के वेंडर्स एवं लाइजनर्स की भी एक टीम हिस्सा लेगी जिसका मुकाबला एम पी ट्रांसको की टीम से होगा। प्रतियोगिता का पहला मैच स्टार स्ट्राइकर्स और पावर एंजिल्स के बीच होगा।
तीन महिला टीमों की रहेगी भागीदारी इस बार क्रिकेट लीग को विस्तृत आयाम दिया गया है।इसमें पहली बार महिला कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी के लिए एम पी ट्रांसको की तीन महिला टीम भी लीग में हिस्सा लेगीं जिसमें स्टार स्ट्राइकर्स, पावर एंजिल्स एवं पॉवर प्रिंसेस शामिल रहेगीं।आयोजन समिति में श्री एस.सी. घोष (संयोजक) के अलावा कार्यपालन अभियंता श्री हितेश तिवारी, श्री सुरेश त्रिवेदी, श्री मंयक पंजवानी, श्री इकबाल खान, श्रीमती क्षमा शुक्ला, सुश्री अंजू नीखरे, श्री तरूण विजयकर एंव श्री अनिल शर्मा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page