जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तृतीय लायंस कैबिनेट मीटिंग सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। लायंस क्लब जबलपुर के आतिथ्य में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी की तृतीय डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट मीटिंग समीक्षा डि. गवर्नर लायन शैलेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होटल गुलजार में दिनांक 07.01.2024 को गरिमामय सफल आयोजन संपन्न हुआ। डिस्ट्रिक्ट के उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, लायंस डिस्ट्रिक्ट के लोकप्रिय लायन तिलोकचंद बरड़िया, डिस्ट्रिक्ट मुख्य सलाहकार, सीएसआर इमीसरी थे। विशिष्ट अतिथी, आईपीडीजी लायन दिलीप भंडारी लायन सुधीर जैन, प्रथम वा डि ग, लायन विजय अग्रवाल, द्वितीय वा डि गवर्नर रहे। लायंस के इस समागम में म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ के लायन विभूति मार्गदर्शकों सहित तथा लायंस 290 पदाधिकारी उपस्थिति थे।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट के 125 लायंस क्लबों के द्वारा की गई जन उपयोगी सेवा गतिविधियों एवं पीड़ित मानवता की सेवा में किए गए कार्यों की एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनके कार्यों की प्रशंसा सहित उन्हें अवार्ड भी प्रदान किए गए। लायंस अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम की तथा लायंस जबलपुर के द्वारा किए गए अतिथ्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट सचिव एवं कोषाध्यक्ष का सम्मान किया गया। तथा डि. गर्वनर द्वारा आयोजन क्लब के पदाधिकारी का सम्मान किया गया। पीडीजी लायन राजीव अग्रवाल, लायन नरेन्द्र जैन, अध्यक्ष लायन ज्ञान गोलछा, सचिव लायन उमेश जैन सहित वरिष्ठ लायन सदस्य मंगल चंद टांटिया, प्रबोध तिवारी, भरत अग्रहरि, यशवंत सेंगर, प्रबोध तिवारी, दयाराम पटेल, एमकेसोनी, जवाहर पटेल, हरिभाई पटेल, अजय गुप्ता, आनंद जैन, राजेंद्र सोनी, दीपक पोपट, अंकिता जैन, रीता गुप्ता, मनीषा सोनी, श्वेता तिवारी, महेश चोरडिया, के के गुमास्ता, नरेश श्रीवास्तव, अरूण अग्रवाल, श्रृद्धा साहू, डॉ संध्या जैन, दीपा साहु, ज्योति तिवारी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page