रामपुर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निगम आयुक्त एवं महापौर के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत रामपुर जोन क्रमांक 3 के शंकर शाह नगर वार्ड में विगत डेढ़ वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अबतक आजाद चौक से न्यू रामनगर तक की सड़क के निर्माण कार्य के पूर्ण न होने के चलते क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानी तथा रामपुर सब्जी मंडी में सब्जी वालों, फल वालों, ठेले वालों को निगम प्रशासन द्वारा लॉटरी सिस्टम के माध्यम से आबंटित की गई दुकाओं के अतिरिक्त मुख्य सड़क तक दुकान संचालित करने से नित्य हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर आज पश्चिम विधानसभा के रामपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज नगर निगम आयुक्त श्रीमती यादव एवं महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” को ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया की प्रशासनिक एवं तत्कालीन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते लगभग डेढ़ वर्ष से अधिक समय के बीत जाने के बावजूद अबतक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है जबकि जिसे तय अवधि में पूर्ण हो जाना चाहिए था इसके साथ उन्होंने रामपुर सब्जी मंडी में सब्जी एवं फल वालों को निर्बाध दुकान संचालन एवं जनता की सुविधा को ध्यान में रख लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व निगम प्रशासन द्वारा लॉटरी सिस्टम के माध्यम से दुकानों का आबंटन किया था परंतु कुछ नेताओं के संरक्षण के चलते उनके द्वारा आबंटित स्थान के अतिरिक्त लगभग 10 फुट आगे मुख्य सड़क तक दुकानें संचालित की जा रही है जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। जबकि जनता द्वारा इस समस्या को अतिक्रमण अधिकारी एवं तत्कालीन जनप्रतिनिधि के समक्ष रखा गया परंतु उन्हें सालों से केवल आश्वासन ही मिलता रहा है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है परंतु इस बार पश्चिम विधानसभा की जनता ने भाजपा को चुना है और जनता की आशा आकांक्षाओं को पूरा करना एवं समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु हमारे विधायक एवं मप्र शासन में कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह जी कृतसंकल्पित है। इस दौरान गौरव शर्मा, मोहित बावरिया, अधिवक्ता सुधीर पटेल, अधिवक्ता वीरेंद्र पटेल, अधिवक्ता अंकित प्रजापति, अधिवक्ता जितेंद्र हत्थीमारे, प्रशांत चौरसिया, दीपक पासी एवं पप्पू रजक आदि मौजूद रहे।



