जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शक्ति क्लब के स्थापना दिवस पर हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का किया आयोजन

जबलपुर दर्पण। शक्ति क्लब के स्थापना दिवस पर 15 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, विगत 15 सालों से शक्ति क्लब जबलपुर मैं सामाजिक कार्य कर रहा है, जरूरतमंदों की मदद करना और महिलाओ को आत्मनिर्भर होने में सहयोग करना क्लब का मुख्य उद्देश्य है, क्लब के द्वारा अपने इस कार्य के अलावा महिलाओं के मनोरंजन के लिए बीच बीच में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

हल्दी कुमकुम के इस कार्यक्रम में पंजाबी कुड़ी थीम में महिलाओं ने ढोल की थाप पर जमकर गिद्दा और भांगड़ा किया, सजी संवरी महिलाओं को क्लब की तरफ से पुरस्कृत भी किया गया। इस वर्ष का शक्ति क्लब महिला गौरव अवॉर्ड श्रीमति पूनम तिवारी और श्रीमति स्नेहा जैन को दिया गया, पंजाबी कुड़ी का थीम अवार्ड …., बेस्ट डांस परफॉर्मेंस, गेम विजेता को भी पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष नीलम सिंह और उनकी सहयोगी टीम प्रिया तिवारी, दीप्ति कुकरेजा, शारदा चौधरी और रजनी शुक्ला के अलावा, अन्य सदस्यों पुष्पा चौधरी, पल्लवी सिंह, आराधना कटारे, मनीषा सोनी, नीरजा रजनी थूल का भी विशेष सहयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page