वानप्रस्थ आश्रम और शक्ति क्लब के सौजन्य से 22 जनवरी को श्री रामःजानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

जबलपुर दर्पण। वानप्रस्थ आश्रम और शक्ति क्लब के सौजन्य से 22 जनवरी को श्री राम – जानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका मुख्य आकर्षण राम जी की झांकी ओर बाहुबली हनुमान जी रहे । वानप्रस्थ आश्रम की संचालिका श्रीमति आराधना चौहान और शक्ति क्लब की अध्यक्ष श्रीमति नीलम सिंह ने बताया की शोभायात्रा सुबह 11 बजे माँ नर्मदा के आशीर्वाद के साथ ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ उमाघाट से प्रारंभ हुई और रेतनाका चौक होते हुए वानप्रस्थ आश्रम खारीघाट पहुंची। आश्रम की ओर से श्री मति शारदा सिंह जी एवं समस्त बुजुर्ग माताओं ने राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का तिलक कर आरती उतार कर स्वागत किया, शोभायात्रा में महिलाएं दोपहिया वाहन रैली में भगवा वस्त्र और भगवा पगड़ी ओर श्री राम ध्वज के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुईं, रैली का समापन वानप्रस्थ आश्रम में हुआ, आश्रम में सुंदरकांड पाठ हवन और भंडारे का अयोजन किया गया साथ ही सायंकाल में दीपों से श्री राम जी का नाम लिखा गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन और महिलाओं ने पहुंचकर श्री राम जी के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा का परिचय दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में वानप्रस्थ आश्रम और शक्ति क्लब दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने विशेष योगदान दिया शक्ति क्लब की ओर से श्रमदान मै प्रिया तिवारी, खुशबू सोमैया, पल्लवी सिंह, रजनी धूल, शीतल चरनालिया, शारदा चौधरी, दीप्ति कुकरेजा का विशेष सहयोग रहा, वानप्रस्थ आश्रम से राकेश महाजन, गजेन्द्र सिंह, उमाशंकर सीमा सिंह जुग्गी रंजना ठाकुर, नीलिमा सिंह विश्रांति सिंह, शोभा, जसवीर कोर, बिंदु दुबे, अर्चना, मनीषा बजाज ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।



