जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कारधानी में हुआ रामरज और जगद्गुरु जी का भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण। श्री रामजन्मभूमी तीर्थ क्षेत्र अयोध्या जी में हुई श्री रामलला जी की पावन प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने पहुंचे जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री राजेश्वर माऊली सरकार पीठाधीश्वर रुक्मणि पीठ का आज जबलपुर के सदर स्तिथ जे. के. सेलिब्रेशन में आगमन हुआ । आप महाराष्ट्र से 500 किलो कुमकुम ले अयोध्या जी में श्री रामलला जी को अर्पण करने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे । विश्व हिन्दू परिषद् महाकोशल प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. वाणी अहलूवालिया ने बताया की गुरुदेव आज श्री राम जन्मभूमी अयोध्या जी से सभी संस्कारधानी वासियों के लिए रामरज (श्री अयोध्या जी की पावन माटी) जबलपुर स्तिथ शिष्य मंडल को अर्पण की और शिष्य मंडल रामरज यात्रा के माध्यम से इस पावन रज को आम जन मानस तक पहुंचाएगा । कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में जन मानस ने श्री रामरज कलश का दिव्य दर्शन किया और गुरुदेव श्री राजेश्वर माऊली सरकार जी का पूजन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस दौरान डॉ. वाणी बब्बन अहलूवालिया, बोनी, श्वेता, टिल्लू शर्मा, यतींद्र उपाध्याय, अर्पित सिंह ठाकुर, हर्ष पांडे, हार्दिक, क्रिश आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page