जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

”विद्यार्थियों ने समझी अग्निवीर वायु सेना भर्ती की प्रकिया”

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, शासकीय महाकोशल महाविद्यालय, जबलपुर एवं जिला रोजगार कार्यालय, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में ”अग्निवीर वायु सेना भर्ती हेतु आवश्यक मार्गदर्शन“ कार्यक्रम का वीडियों कॉफेंस के माध्यम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वायुसेना के अधिकारियों द्वारा अग्निवीर भर्ती प्रकिया से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शासकीय महाकोशल महाविद्यालय एवं शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर के विद्यार्थियों ने मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में अग्निवीर वायु सेना भर्ती अधिसूचना, पदों की जानकारी, अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया की विस्तुत जानकारी, आवेदन शुल्क, शारीरिक योग्यता, ऑनलाइन लिखित परीक्षा एवं मेडीकल सत्यापन की जानकारी पीपीटी की माध्यम से प्रदान की गई। प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का उददेश्य विद्यार्थियों को अग्निवीर वायु सेना भर्ती की विस्तुत जानकारी प्रदान करना था। जिसमें विद्यार्थी सेना भर्ती की प्रकिया को समझ कर, इच्छुक योग्य विद्यार्थी समय सीमा पर आवेदन कर भर्ती प्रकिया में सम्मिलित हो सकें।
इस अवसर पर श्री एम.एस.मरकाम उपसंचालक, जिला रोजगार कार्यालय जबलपुर श्रीमति सुषमा विश्वकर्मा रोजगार अधिकारी, श्री अनूप उईके, डॉ. जया वाजपेयी के साथ 55 विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page