जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी को उत्कृष्ट कार्य निष्पत्त‍ि के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह का पुरस्कार

जबलपुर दर्पण । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक श्री रघुराज राजेन्द्रन व मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन काम्पलेक्स के लिए सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी को चलित शील्ड व 3 लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी, पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विद्युत कार्मिक उपस्थि‍त थे।
सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए वर्ष 2022-23 का पुरस्कार संजय गांधी ताप वि़द्युत गृह बिरसिंगपुर के विद्युत गृह क्रमांक तीन प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में बिरसिंगपुर के विद्युत गृह क्रमांक तीन को चलित शील्ड व 2 लाख रूपए प्रदान किए गए। वर्ष 2022-23 में जल विद्युत गृहों में मरहीखेड़ा जल विद्युत गृह श‍िवपुरी को सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए चलित शील्ड व 1 लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ अग्न‍िशमन सेवाओं हेतु सर्वोत्तम अग्न‍िशमन दल का अवार्ड संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर को प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में चलित शील्ड व 10 हजार रूपए की राश‍ि प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page