जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्ट्रीट डाॅग्स का फैला आतंक : जवाब तलब

जबलपुर दर्पण। शहर के कई क्षेत्र में गली-गली में स्ट्रीट डाॅग्स के आंतक से हर महिने 2 हजार से ज्यादा लोगों के जखमी होने का मामला सामने आ रहे है। कुत्तों के भय से कई क्षेत्रों में बच्चों और बुजुर्गांे ने घर से बाहर निकलना ही बंद कर दिया है। शहरवासियों ने नगर निगम और जिले के जिम्मेदार अधिकारी को इसके संबंध में कई बार शिकायत भी की है, लेकिन अब तक कोई उचित निराकरण नही किया गया है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की जबलपुर शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय प्रभारी सुश्री फरजाना मिर्जा ने बताया कि मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर ममतानी तथा सदस्य राजीव कुमार टंडन की युगलपीठ भोपाल ने सुनवाई करते हुए, गंभीर मामला मानकर, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन से जांच कराकर जबलपुर के साथ ही मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये क्या कार्यवाही की, पर जवाब तलब करते हुए, प्रतिवेदन एक माह में आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page