जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट : राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह अंतरिम बजट माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के लक्ष्य को साकार करने वाला है यह भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला ऐतिहासिक बजट है यह बात केंद्र सरकार द्वारा पेश किए अंतरिम बजट पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कही। सिंह ने कहा प्रधानमंत्री जी की मंशानुरूप यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा। ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है। यह बजट इसका प्रबल उदाहरण है। मंत्री सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही हर वर्ग के उत्थान के लिए पेश किए गए अंतरिम बजट के लिए देश और मध्यप्रदेश की जनता की ओर से केन्द्र सरकार, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page