जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जागरूक खेल संघ ने स्वर्गीय हरिराम को दी श्रद्धॉंजलि

जबलपुर दर्पण। जागरूक खेल संघ के जिला अध्य्क्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माधयम से बताया कि आज जागरुक खेल संघ जबलपुर के पदाधिकारियों ने मिलकर अपने समय के ख्यातिलब्ध राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर हरिराम कनोजिया जी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए दो मिनट का मौन रखा । इस अवसर पर सर्व श्री अरुण यादव लड्डू भैया , सुनील यादव , अब्दुल कय्यूम , रॉबर्ट मार्टिन जिला अध्यक्ष जागरूक खेल संघ जबलपुर एवं राकेश श्रीवास , मीनूकांत शर्मा उपस्थित रहे ।



