जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शपथ ग्रहण समारोह का भव्यता के साथ हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। वह हाथ जो पालने को हिलाता है वह विश्व को भी चला सकता है। वी महिला सेवा के प्रतीक का अर्थ है एक आदर्श महिला उदाहरण और प्रतीक को किसी चीज के पूर्ण अवतार के रूप में वर्णित किया जा सकता है। और महिला इसका सबसे अच्छा उदाहरण है जो घर और बाहर विभिन्न बहुआयामी व्यक्तित्व का किरदार निभाती हैं वही प्राकृतिक रूप से सभी प्रकार से सशक्त है और समाज में बदलाव ला सकती है। उपरोक्त उदगार व्यक्त किये मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी वी डा किरण जैन ने अवसर था द एसोसिएशन ऑफ़ वी क्लब्स ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट 323G3 अपराजिता के बैनर तले जबलपुर में एक साथ चार वी क्लब्स नर्मदा, जबाली, स्वर्णिम एवं मुस्कान के संयुक्त शपथ ग्रहण का। जिसमें वी क्लब नर्मदा की अध्यक्ष वी अंजना खंडेलवाल, जबाली की मधुलिका कश्यप, स्वर्णिम की वी संगीता सोनी और मुस्कान की वी डॉ संध्या जैन ने अपनी सशक्त सचिव, क्रमशः वी मनीषा सोनी, वी ऊषा अग्रवाल, वी मनीषा विजय सोनी, वी सुधा यादव, कोषाध्यक्ष वी सुनीता मिश्रा, वी शील महदेल, वी मनीषा संतोष सोनी एवं वी पुष्पा शर्मा के साथ उपाध्यक्ष वी किरण सोनी, वी आभा चौधरी, वी नीलम छोकरा, वी राजश्री, प्रीति, अभिलाषा सराफ, वी माधुरी जैन, वी इंद्रा जैन एवं समस्त कार्यकारिणी सहित सेवा संकल्पों की शपथ ली।
विशिष्ट अतिथि एवं एरिया 5 की एरिया ऑफिसर वी ज्योति जैन ने एरिया एडवाईसर वी रश्मि गुप्ता, एरिया सचिव वी डॉ कांता खरे के साथ एरिया मीट का भी आयोजन किया जिसमें चारो क्लब के पीएसटी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को वी क्लब के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट की ओर से रिपोर्टिंग संबंधी जानकारी देते हुए स्कूलिंग की। आयोजन अध्यक्ष वी मनीषा सोनी द्वारा मंच संचालन भी किया गया। गणेश वंदना वी राजश्री सोनी एवं ध्वज वंदना वी सुधा यादव द्वारा मुख्य अतिथि परिचय वी मनीषा विजय सोनी द्वारा पढ़ा गया।
इस दौरान सेवा गतिविधि के अंतर्गत वी क्लब नर्मदा द्वारा स्वरोजगार सहायता के लिए एक महिला को 2100 रू की राशि एवं बच्चों को शिक्षण सामग्री देने हेतु 1500 रू की राशि प्रदान की गई। वी क्लब जबाली द्वारा पर्यावरण संवर्धन हेतु पौधों का वितरण, वी क्लब स्वर्णिम द्वारा मिडिया कर्मियों का सम्मान एवं वी क्लब मुस्कान द्वारा मातृछाया में नन्हें बच्चों के आवश्यक सामग्री हेतु राशि प्रदान की गईं। होटल रजवाड़ा में आयोजित समारोह में आयोजक क्लब नर्मदा द्वारा सभी क्लब के सदस्यों का गर्मजोशी के साथ सोप फ्लावर, हल्दी कुमकुम से स्वागत वी किरण सोनी, वी शुभा खरे, वी किशोरी सोनी वी किरण शाह द्वारा किया गया। सभी सदस्यों ने फेलोशिप के साथ सुस्वाद हाई टी का आनंद उठाया। सदस्यों की बेहतरीन उपस्थिति के लकी ड्रा रखा गया था। 12 सूत्रीय कार्यक्रमों में शामिल स्थायी गतिविधि, पर्यावरण, विशेष बालक संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, संस्कार संस्कृति, स्वास्थ्य, जीव दया, किशोरवय परामर्श, शिक्षा, वृद्धजन सेवा, क्षुधा पूर्ति एवं सामायिक सेवा के क्षेत्र में सभी क्लबस जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्रो में अपनी दृष्टिगत सेवाएं देकर उल्लेखनीय योगदान देंगी। आभार प्रदर्शन वी सीमा पाटीदार द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page