अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वाहन चोर ही निकले बकरा बकरी चोरी करने वाले:खमरिया थाना

जबलपुर,उमरिया एवं मण्डला जिले से चोरी 5 मोटर सायकिलें खमरिया व भेड़ाघाट में हुई बकरा-बकरी की चोरिया का हुआ खुलासा साथ ही बकरा-बकरी चोरी में प्रयुक्त बुलेरो वाहन जप्त,चालक भी हुआ गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शारदा मंदिर बरेला निवासी अंशुल यादव के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बुलेरो से जिले एवं पड़ोसी जिलों से बकरे बकरियॉ चुराया करते थे। अंशुल यादव कुछ दिन पूर्व बरेला मे वाहन चोरी मे पकड़ा गया है। जिसकी सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गई तो अपने साथी सुहागी अधारताल निवासी अजय झारिया जो कि बुलेरो किराए पर चलाता है एवं कसाई मण्डी निवासी रहीस खान के साथ मिलकर खमरिया एवं भेडाघाट व आस पास के क्षेत्र से बकरे बकरियॉ चुराना स्वीकार करते हुये बताया कि अजय झारिया बुलेरो बुकिंग पर ले जाने की बात अपने मालिक को बताकर 2 हजार रूपये एक रात का अपने मालिक को देता था,रहीस खान 5-5 हजार रूपये उसे एवं अजय झारिया को देकर बकरियॉ खुद ले लेता था,अजय झारिया पिता संजू झारिया उम्र 24 वर्ष निवासी सुहागी अधारताल को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो बुलेरो से अंशुल यादव एवं रहीस खान के साथ बकरियॉ चोरी करना स्वीकार किया। रहीस खान के घर पर दबिश दी गयी जो फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। आरोपी से सघन पूछताछ की गयी तो अंशुल यादव ने शारदा मंदिर बरेला के पास रहने वाले हनी यादव के साथ मिलकर मण्डला जिले के मन्हेरी, उमरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र से तथा जबलपुर के गोहलपुर, बरेला क्षेत्र से 5 मोटर सायकिलें चोरी करना और स्वीकार किया। हनी यादव की सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा मे लेते हुये आरोपी अंशुल एवं हनी की निशादेही पर चुराई हुई 5 मोटर सायकिलें जप्त की गई हैं अभी आगे और पूछताछ जारी है।

प्रदेश में सरकारी विभाग के बकरे भी सुरक्षित नहीं चोरों की वजह से: वन विभाग के चोरी गए बकरे का अभी तक कोई सुराग नहीं: दमोह वन विभाग ने साधी चुप्पी: जबलपुर बकरा चोर गिरोह के गिरफ्त में आने के बाद दमोह वन विभाग को चोरी गए बकरे की मिलने की कुछ उम्मीदें थी परन्तु खमरिया पुलिस के द्वारा सिर्फ भेड़ाघाट व खमरिया थाना क्षेत्र से ही बकरे व बकरियॉ चोरी करना आरोपियों ने स्वीकार किया है। जिसके कारण दमोह वन विभाग का अमला अपने चोरी गए बकरे की तलाश सरगर्मी से कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page