जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महापौर के भाजपा में शामिल होने पर नाराज पार्षद अमरीश मिश्रा ने एम आईसी की सदस्यता से इस्तीफा दिया

जबलपुर दर्पण। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अब कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने महापौर के खिलाफ विरोध जाहिर करना शुरू कर दिया है। इस पर एम आईसी सदस्य और पार्षद अमरीश मिश्रा ने महापौर परिषद (एम आईसी) से इस्तीफा दे दिया है। सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड से पार्षद अमरीश मिश्रा ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर कहा कि मैं वर्तमान में एम आईसी सदस्य हूं, और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भाजपा में शामिल हो गए हैं। मेरी निष्ठा कांग्रेस पार्टी में है और मैं कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान सिपाही हूं। अतः नैतिकता के आधार पर एम आईसी पद त्यागपत्र देता हूं। लेकिन पार्षद के रूप में सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड से जनता की सेवा करता रहूंगा। मीडिया से चर्चा करते हुए पार्षद अमरीश मिश्रा ने कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही है। कांग्रेस द्वारा ही दी जा रही टिकट के चलते ही वे पार्षद बनते आ रहे हैं। महापौर जगत बहादुर अन्नू ने जब महापौर का चुनाव जीता था,तभी से वह एम आईसी सदस्य के रूप में पदस्थ रहे। लेकिन अब महापौर के भाजपा में जाने के बाद वह उनके साथ मिलकर काम नहीं कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने सचिव को अपना इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page