प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं जबलपुर संस्कारधानी की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर द्वारा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर पोस्ट किए गए भ्रामक वीडियो के विरोध में मदन महल थाने में शिकायत दर्ज करवाकर कार्यवाही की मांग की गई, इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू उपस्थित थे!!
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि कांग्रेस का सदैव से ही आचरण रहा है कि किस तरह से दूसरों को बदनाम किया जाए और इसका साक्षात प्रमाण कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की सोशल मीडिया पोस्ट से देखा जा सकता है , बिना जाने और जांच किए ही उन्होंने वीडियो डालकर सीधे ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा दिया और साथ ही साथ जबलपुर संस्कारधानी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया! वीडियो के माध्यम से दलित वर्ग को भड़काने का प्रयास किया गया जो कि सामाजिक समरसता और सौहाद्र की भावना को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है, इनको लगातार जनता द्वारा नकारा जा रहा है परंतु इनकी मानसिकता सदैव देश और समाज विरोधी ही रहती है, पुलिस द्वारा इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है!!
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर एक वीडियो पोस्ट करके ये बताया गया की ये जबलपुर मध्यप्रदेश का है एवं युक्त विडियो में बच्चो के साथ हिंसा एवं अमानवीय रूप से से ज्यादती करते हुए दिखाया गया है एवं इसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर इनकी छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया है एवम अपने इस कृत्य के साथ उन्होंने विशेष रूप से जबलपुर संस्कारधानी का नाम जोड़कर संस्कारधानी की गरिमा को ठेस पहुंचाने का भी कार्य किया है जबकि इसकी जांच करने पर ये जबलपुर से बिलकुल भी संबंधित नही है, इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही करने की मांग की गई है! इस दौरान महामंत्री पंकज दुबे ,योगेंद्र सिंह ठाकुर , हरीश ठाकुर जय रोहाणी, राहुल कपूर , शुभम अरिहंत ,रविंद्र तिवारी,गोपाल गुप्ता,रनेश खरे , प्रश्नत विश्वकर्मा, मोंटी रैकवार, अभिनव पटेल, अनुज रजक, हर्षित राय, आशुतोष गोडवाले, हिमांशु श्रीवास्तव, रितेश मिश्रा,अपूर्व मिश्रा, योगेश शर्मा, प्रियांश सिंह, आयुष सिंह, योगेश खरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



