जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आचार्य श्री के महाप्रयाण पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। त्याग और तप की मूरत जैन मुनि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का तीन दिवसीय उपवास के बाद संलेखना पूर्वक समाधि लेना हमारे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है यह बात लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आचार्यश्री के महाप्रयाण पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा आचार्य श्री विद्यासागर जी की शिक्षाएँ सदैव ही हमें प्रेरणा देती रहेंगी। वे देह से विदा हो गए लेकिन उनके ज्ञान, उपदेश और विचारों का दिव्य प्रकाश हमारे जीवन को धन्य करता रहेगा और हमारी स्मृतियों में उनकी वाणी सदैव अनुगुंजित होती रहेगी।



