जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में सैंकड़ो हितग्राही हुए लाभांवित

जबलपुर दर्पण। विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण के तहत् आज पिसनहारी की मढिया के पास, क्षेत्रीय बस स्टेण्ड मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैंकड़ों की संख्या में आए हुए हितग्राहियों ने केन्द्र और राज्य शासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया और कई नई योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी हासिल की। शिविर में आधार केन्द्र, हेल्थ परीक्षण, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक पेंशन योजना, संबल कार्ड, श्रमिक कार्ड पंजीयन, उज्जवला योजना, पात्रता पर्ची, पी.एम. विश्वकर्मा योजना एवं वोटर आई.डी. सुधार आदि योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को दिये गए। शिविर में आये हुए हितग्राहियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और इन सभी योजनाओं को सराहा। हितग्राही शिविरों में सभी को एक ही जगह इतनी सारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और शिविर में आने वाले हर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। शिविर में पार्षद अनुराग साहू, श्रीमती पूजा श्रीराम पटैल, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

कल यहॉं लगेगें शिविर-निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि कल संभाग क्रमांक 5 के अंतर्गत रतन सी डिसिल्वा हाई सेकेंडरी स्कूल बल्देवबाग में शिविर का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से 2ः00 बजे तक किया गया है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page