जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रसंग संस्था का तीसवां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

जबलपुर दर्पण। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी साहित्यिक संस्कृत संस्था प्रसंग का तीसवां स्थापना दिवस समारोह प्रसंग महोत्सव 2024 संपूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| जिसमें जगतगुरु स्वामी राघव देवाचार्य ने कहा यह आयोजन भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाएगा जिनकी स्मृति में आज यह अलंकरण साहित्यकारों को प्रदान किया जा रहा है आज हम उन्हें याद कर स्वयं को गौरवशाली महसूस कर रहे हैंमुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधीश संजय द्विवेदी ने कहा स्मृतियों से भरे इस समारोह की संपूर्ण देश में अलग पहचान बनेगीआयोजक मंडल को में अनंत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं |अध्यक्षता करते हुए आचार्य भगवत दुबे ने कहा इतना बृहद आयोजन करना साधारण काम नहीं है सभी को बहुत-बहुत साधु बात देता हूं| विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घंघोरिया ने इस समारोह को देश का श्रेष्ठ आयोजन बताया पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किया डॉ हरिशंकर दुबे ने कहा जिनकी स्मृति में यह सम्मान दिए जा रहे हैं मैं उन्हें नमन करता हूं और सम्मान प्रदाताओं को प्राप्त करता हूं को अपनी मंगल कामनाएं देता हूं नित्य निरंजन खमरिया ने कहां इस तरह के आयोजन नगर की और भी संस्थाओं को करना चाहिए श्रीमती रेणु करी पार्षद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराईडा.रानू रुही द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और नर्मदा पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें प्रसंग स्मारिका, अरुणिमा की गजलें, गीतायान, यादों के झरोखे, नदिया रूठी गांव से, दृष्टिपात, गजल संग्रह और काव्य संग्रह का लोकार्पण किया गयातत्पश्चात डा. आज्ञा मिश्रा, डॉ. अनिल कोरी, श्रीमती अर्चना गोस्वामी, सलिल तिवारी, माया पांडे, पी डी.दीक्षित, विनीता पैगवार,अनिल बाजपेई, और मंजू गोरे द्वारा शानदार मधुर गीतों की प्रस्तुति की गईइसके उपरांत शिव श्लोक कत्थक नम्रता राव द्वारा प्रस्तुत किया गयाऔर छत्तीसगढ़ी सुआ नृत्य कृष्णकांत राजा के निर्देशन में स्मिता डे, दामिनी यादव, रिचा यादव, वेदिका कुशवाहा, नील सिंह, लकी यादव, सुमित चौधरी, ऋषि यादव, रोहित नामदेव प्रियांशु दीवान ने किया| सूफियाना नृत्य सुश्री दीप्ति उपाध्याय, सुश्री अपर्णा पांडे, सुश्री शैलजा सोनी द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई*इसी क्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन प्रारंभ हुआ जिसमें दिनेश देहाती तिरोड़ी, डा.दीप शिखा सागर छिंदवाड़ा, जाकी तारिक बाराबंकी, डा.ममता मेहता अमरावती, चित्रेद्र स्वरूप राजन भोपाल,अखिलेश शांडिल्य ललितपुर, डॉ रेनू मिश्रा त्रिवेदी रांची झारखंड, दीपक साहू सरस बैतूल प्रमोद साहू परखी तुमसर कल्याणी झा कनक रांची झारखंड आदि कवियों ने अपने हास्य व्यंग से खूब वाहवाही बटोरी अंतिम चरण में प्रसंग स्मृति अलंकरण, प्रसंग अलंकरण, प्रसंग का काव्य अलंकरण कुल मिलाकर *नगर प्रदेश और देश का पहला आयोजन है जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष से पधारे सम्मानित जनों को उनकी विविध सेवा के लिए 154 अलंकरण प्रदान किए गए|
अतिथियों का स्वागत प्रसंग परिवार की ओर से डॉक्टर मकबूल अली,डा. रानू रुही, बसंत शर्मा, दुर्गा सिंह पटेल, राजेश लखेरा द्वारा किया गया| नगर की साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थानों में पाथेय, वर्तिका, मंथन श्री, गुंजन कला सदन जागरण, मध्य प्रदेश लेखिका संघ, विविध साहित्य कला अकादमी, त्रिवेणी परिषद ,अपनी डांस फैमिली, अनेकांत, साहित्य सहोदर ,अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति, अभियान, अंतस, हम सब के संस्था प्रमुख उपस्थित रहे समारोह का संपूर्ण संचालन इंजी. विनोद नयन ने किया तथा आभार प्रदर्शन डा. माकूल अली द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page