जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वर्गीय श्री तुलसीदास दुबे की पांचवीं पुण्यतिथि पर विशाल नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो एवं सद्गुरु सेवा संघ चित्रकूट के संयुक्त तत्वधान में स्वर्गीय श्री तुलसीदास दुबे जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर विशाल नेत्र शिविर का आयोजन गोदावरी स्वरोजगार केंद्र नहदौरा ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि इससे ग्राम वासियों को आंखों की बीमारी से निजात पाने का अवसर मिला एवं शिविर में चित्रकूट से डॉक्टर अरविंद मिश्रा की टीम ने आंखों का परीक्षण कर मोतियाबिंद पीड़ित रोगियों के ऑपरेशन के लिए उन्हें तुरंत चित्रकूट ले जाया गया जहां पर उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा‌‌। शिविर में आधा सैकड़ा अधिक नेत्र पीड़ितों की जांच कर कर उनमें से पांच को आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। शिविर में आए टीम के सदस्यों का श्रीमती वंदना दुबे ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page