जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हॉकर्स जोन में व्यवसाय प्रारंभ न करने पर आवंटन पर्ची तत्काल प्रभाव से की गई निरस्त

जबलपुर दर्पण। नगर निगम के बाजार विभाग द्वारा लद्यु व्यापारियों के लिए कछपुरा ब्रिज के नीचे सुव्यवस्थित हॉकर्स जोन का निर्माण कर स्वाभिमान के साथ व्यापार करने 350 व्यापारियों को आवंटन किया गया था, परन्तु बार-बार कहने एवं नोटिस जारी करने के बावजूद भी व्यापारियों द्वारा हॉकर्स जोन के अंदर आवंटित चबूतरे में कोई व्यापार नहीं किया गया, जिसके कारण आज समस्त आवंटन पर्ची को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यह कार्यवाही निगमायुक्त निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार बाजार विभाग द्वारा की गई है।
इस संबंध में बाजार विभाग के प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि कछपुरा ब्रिज के नीचे निर्मित हॉकर्स जाने में 350 लोगों को चबूतरें आवंटित किये गए थे। उन्होंने ने बताया कि चबूतरे आवंटन के उपरांत व्यापारियों द्वारा व्यापार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को बार-बार नोटिस एवं पेपर में प्रकाशन के बावजूद भी कोई भी व्यापारी द्वारा आवंटित चबूतरें में व्यापार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि व्यापारी द्वारा व्यवसाय नहीं करने के कारण आवंटन पर्ची तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कछपुरा ब्रिज के नीचे चौपाटी निर्मित पश्चात आवंटन की कार्यवाही प्राप्त आधार अनुसार की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page