महर्षि वाल्मीकी ज्ञान यज्ञ महासंगम का होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। महर्षि वाल्मीकी ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वाधान में दिनांक 1 मार्च 2024 को मानस भवन संस्कारधानी में महर्षि वाल्मीकी ज्ञान यज्ञ ज्ञान का महासंगम आयोजित होने जा रहा है जिसमें राष्ट्र के सम्पूर्ण वाल्मीकियों के गौरव राष्ट्रीय संत, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, पीठाधीश्वर क्षेत्र वाल्मीकि धाम उज्जैन के पावन सानिध्य में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने जा रहे हैं और साथ ही प्रदेश के तीन कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह , कैलाश विजय वर्गीय , प्रहलाद पटेल जी के साथ वाल्मीकी समाज प्रदेश के विद्यवान, अर्थशास्त्री, वरिष्ठ समाज सेवी राजनीतिज्ञ, विज्ञानविद्, महान संतजन एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित होने जा रहे हैं, जो कि समाज में अपने अनुभव समाजिक एकता, शिक्षा एवं समाज विकास पर अपने उद्बोधन देंगे। इस ज्ञान यज्ञ में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान एवं वरिष्ठ समाज सेवियों को समाज सेवा रत्न से अलंकृत किया जावे । इस ज्ञान के माध्यम से हमारा मिशन होगा, समाज में नवीन ज्ञान चेतना का उदय करना और इस नई जनचेतना को वाल्मीकियों के घर- घर तक पहुंचाना, समाज की बहन-बेटियों को शिक्षित करने हेतु प्रेरित करना, दबे कुचले समाज को एकत्रित कर उन्हें जगाना, आज के उन्नत समाज से अवगत कराना, समाज के युवाओं के मन की संर्कीणता को दूर कर वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना, महर्षि वाल्मीकी ज्ञान यज्ञ समिति जबलपुर द्वारा 10 मई को सामूहिक विवाह का आयोजन करना । 6. समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना, पत्रकार वार्ता में महर्षि वाल्मीकी ज्ञान यज्ञ समिति जबलपुर के अजय पदम, रतन डागौर, महेश कटारे, अनिल गुहेरिया, घनश्याम बौद्ध, घनश्याम बोहित, आनंद प्रकाश भैरवे, बलराम बागड़ी, चमन दोहरे, ब्रजेश गुहेरा, मुकेश धौलपुरी, नवीन चंदेल, जसवंत करोसिया, नीरज वाल्मीक, ओमप्रकाश परोचिया, सतीश करोसिया, ज्ञान डागौर, अभिषेक टांक, आदि सामाजिक बंधुओं ने महर्षि वाल्मीकी ज्ञान यज्ञ में सामाजिकजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।



