करोड़ों के खर्चा से संचालित नल-जल योजना, फिर सार्वजनिक नलों में भीड़ क्यों..?

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गीधा गांव में करोड़ों खर्चा के बाद नल जल योजना का संचालन कराया जा रहा है, बावजूद गांव के सार्वजनिक नलों में लोगों की भीड़ कैसे नजर आ रही है। गौरतलब है कि गांव में संचालित नल जल योजना का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो रहा, जिससे आए दिन गांव में पानी की सप्लाई बंद रहती है। बताया गया कि नल जल योजना का संचालन सुचारू रूप से ना होने के कारण ग्रामीण महिलाओं को रोजमर्रा के कार्यों को छोड़कर पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। जिससे सार्वजनिक नलों में लोगों की भीड़ बेतहाशा नजर आती है, कड़ी मशक्कत के बाद ही ग्रामीणों को पीने का पानी मिल पा रहा है। बताया गया कि सार्वजनिक नल को जिम्मेदारों ने पैसे बचाने के चक्कर में आंगनवाड़ी भवन में नल का कनेक्शन कर दिया, जिससे पानी की समस्या और भी ज्यादा बढ़ी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इस ओर ठोस पहल कर कार्रवाई करने की मांग की है।



