पंजाब के भटिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में चूक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशानुसार डिंडोरी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवरिया मरकाम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हुए महामृत्युंजय जाप कराया गया। बताया गया कि पंजाब के भटिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को सड़क में रोककर पंजाब सरकार द्वारा दुर्भावना पूर्ण प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है, जिससे किसी बड़ी घटना हो सकती थी। मामले को लेकर महिला मोर्चा जिला डिंडोरी के द्वारा महामृत्युंजय पाठ कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुवरिया मरावी, अर्चना गौतम, रजनी भरद्वाज, रजनी श्रीवास, जया गौतम, स्नेहलता ठाकुर, संतोषी बघेल, आरती नामदेव सहित अन्य महिला मोर्चा की बहनों की मौजूदगी रही।



