साइबर अपराध से बचाव हेतु एक दिवसीय सेमीनार आयोजित

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर के तत्वाधान में ”साइबर अपराध से बचाव“ हेतु एक दिवसीय सेमीनार आयोजित किया गया। जिसमें विशय विषेशज्ञ अभिषेक पिल्ले ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये बताया कि जागरुकता ही साइबर सुरक्षा है। हमारे आस पास व्चुअर्ल वर्ल्ड है। व्चुअर्ल वर्ल्ड में सुरक्षा हेतु प्रयास करें। सोषल मीडिया का ओवर यूज ही साइबर क्राइम को बढ़ावा देता है। विद्यार्थियों को साइबर स्पेस, साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध के बारे में विस्तुत जानकारी प्रदान की।
प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय समन्वयक, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन योजना ने बताया कि वर्तमान में समाज के हर क्षेत्र में ऑनलाइन कार्य किया जा रहा है। जिससे साइबर अपराध बढ़ रहे है। साइबर अपराध से बचाव एवं जागरुकता बढ़ाने हेतु सेमीनार आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. आभा पाण्डे, डॉ. षिवचंद्र वल्के, डॉ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. नीलिमा, डॉ. तरूणेन्द्र साकेत, डॉ. शैलेन्द्र भवदिया के साथ महाविद्यालय लगभग 135 विद्यार्थी उपस्थित रहे।



