जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मेडीकल ग्राउण्ड बचाने, रैली निकालकर डीन को दिया ज्ञापन-

जबलपुर दर्पण। आज मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष रविन्द्र राय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश महामंत्री अजय कुमार दुवे के नेतृत्व में भारी संख्या में कर्मचारी एकत्र होकर नारेवाजी करते हुये रैली निकालकर डीन मेडीकल कॉलेज को ज्ञापन सौपा। मेडीकल कॉलेज परिसर में स्थित मडीकल स्पोट्स (बडडा दादा ग्राउण्ड) में हा रहे सी.एम. राइज. स्कूल के निर्माण को लेकर कर्मचारियो में भारी रोष व्याप्त हो गया है। अचानक से शासकीय आवासों को तोडने एवं सी.एम. राइज. निर्माण से क्षेत्र के लोगो में भारी रोष व्याप्त हो गया है जिसे लेकर अधिष्ठाता को ज्ञापन देते हुये माग की गई है कि परिसर के ग्राउण्ड को सुरक्षित करते हुये सी.एम. राइज. स्कूल को अन्य जगह स्थानान्तरित किया जाये। वही इस मुद्दे को लेकर मेडीकल के सभी संगठन सड़को पर उत्तरकर आन्दोलन की तैयारी कर रहे है। म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ ने भूख हडताल की चेतावनी दी है इस दौरान उपस्थित रहे प्रमोद कुमार, विपिन पीपरे, प्रशांत श्रीवास्तव, वीरेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र कनौजिया, सुरेश वाल्मीकि, ओमप्रकाश पनगरहा, राजकुमार वेन, रोहित पटेल, कलावती कोल, सिन्धु पाटिल, सोमसिंह उद्दे, राजू बंदा, अभिजीत ठाकुर अशोक वाल्मीक, कमलेश लाहोरी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page