कर्मचारियों की जी.आई.एस कटौती राशि बड़ाई जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश के कर्मचारियों की समूह बीमा योजना के अन्तर्गत क्लास थ्री कर्मचारियों से 200रू प्रतिमाह काटा जा रहा है जो की न्यूनतम राशि है जिसके तहत कर्मचारियों का बीमा सिर्फ दो लाख रूप्ये होता है जो कि आज के इस मंहगाई के दौर में बहुत कम है। अतः कर्मचारियों की समूह बीमा राशि प्रतिमाह बड़ा कर 1000रू किया जाना चाहिए। क्योंकि जितनी न्यूनतम राषि कर्मचारियों की काटी जाएगी उतनी ही न्यूनतम राशि का बीमा हो पाएगा। परंतु यदि 1000रूपये प्रतिमाह काटे जाते हैं तो कर्मचारियों का दस लाख का बीमा किया जा सकता है।
संघ ने आगे बताया कि समूह बीमा योजना राशि कर्मचारियों के वेतन से काटी जाती है यदि 1000रू राशि कर्मचारियों के खाते से काटी जाती है तो इससे सरकार पर किसी प्रकार का वित्तीय भार नहीं पड़ेगा और भविष्य में यदि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटती है तो उन्हे कर्मचारी समूह बीमा योजना के तहत दस लाख रूप्ये मिल सकते हैं जो उनके आश्रितो के लिए एक बड़ा सहारा होगी।
संगठन के जिलाध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, ज़ियाउरहीम, राकेश श्रीवास, दिनेश गोड़, स्टेनली नॉर्बट, हेमन्त ठाकरे, फिलिप अन्थोनी, एनोस विक्टर, रऊफ खान, राकेश गुप्ता, सुरेन्द्र चौधरी, राजकुमार यादव, सुधीर अवधिया, गुडविन चॉर्ल्स, मनीस मिश्रा, देवेंद्र भट, मनमोहन चौधरी, दीपेश जैन, अषोक परस्ते, धनराज पिल्ले, विनय रामजे, एस.बी.रजक, आर.पी.खनाल, अजय मिश्रा, विनोद सिंह, गोपीषाह, अफरोज खान, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, रवि जैन, सुधीर पावेल, आषाराम झारिया,योगेष ठाकरे, वीरेन्द्र श्रीवास, विजय झारिया, सुनील स्टीफन, वसीमुद्दीन, आषीष कोरी, कादिर अहमद अंसारी, अनूप डाहट, मानसिंह आर्मो आदि ने मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि कर्मचारियों की जी. आई.एस कटौती राशि बड़ाई जायl



