जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ग्रामीण जिले की बैठक हुई संपन्न*

जबलपुर दर्पण। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ग्रामीण जिले की बैठक संभागीय कार्यालय रानीताल में संपन्न हुई, बैठक में प्रदेश सह संयोजक अशोक सिंघई एवं संभागीय मीडिया प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की विजयश्री सुनिश्चित करने के लिए हम सभी प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से आम जनमानस में शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती प्रदान करें, आगामी समय में गेंहू की खरीदी होनी है इसके पंजीयन से लेकर भुगतान तक किसानों को कोई असुविधा न हो इस बात की चिंता करनी होगी, इस अवसर पर जिला संयोजक शरद जैन, सह संयोजक धर्मदास पटेल, सुधीर गुप्ता,रामप्रपन्न तिवारी,पी के बनर्जी, सुनील खरे, राजेंद्र चौधरी, सौरभ जैन सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page