डुमना एयरपोर्ट को मिला नए टर्मिनल भवन का तोहफा प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पित

जबलपुर दर्पण। 450 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित डुमना एयरपोर्ट जबलपुर की नई टर्मिनल बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया, अवसर था ग्वालियर एयरपोर्ट सहित देश भर के अन्य 17 एयरपोर्ट के लोकापर्ण और शिलान्यास का। इस दौरान ग्वालियर में आयोजित समारोह में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, वीसी के माध्यम से जुड़े रहे तो इधर डुमना एवरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि आदि शामिल हुए। यहां लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि अब हम विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं, 500 यात्री की क्षमता पहले कभी डुमना की हवाई पट्टी पर गाय चरा करती थीं लेकिन अब 450 करोड़ रुपए की लागत से डुमना का विस्तारीकरण किया गया है। नयी टर्मिनल बिल्डिंग में 500 यात्री क्षमता होगी। 900 वर्गफोट टर्मिनल बिल्डिंग का क्षेत्रफल होगा, इसके नरेन्द्र मोदी पहले जबलपुर में एयर डेक्कन की सेवाएं प्रारंभ हुई इसके बाद स्पाइस जेट, किंगफिशर, अलायंस एयर और बाद में इंडिगो ने यहां अपनी उड़ाने प्रारंभ की। इससे जबलपुर यह मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता, बिलासपुर, बैंगलोर आदि शहरों से सीधे हवाई सेवा से जुड़ गया। कार्यक्रम का आयोजन एयरपोर्ट अथॉरिटी डुमना द्वारा किया गया, खल रही थी कमी जबलपुर में अच्छे हवाई अड्डे की कमी सालों से खल रही थी, सांसद रहते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सतत प्रयास का परिणाम था कि कभी जबलपुर की छोटी सी हवाई पट्टी बड़ी बनी, टर्मिनल बिल्डिंग भी बड़ी बन गई। सांसद बनने के बाद राकेश सिंह ने लगातार प्रवास किए और उड़ानों की संख्या में उतार चढ़ाव आते रहे। इसी क्रम में आज आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया, राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर एयरपोर्ट की आधुनिकरण केवल जबलपुर ही नही बल्कि सारे महाकौशल वासियों के लिये यह गर्व का क्षण हैं, हम विकास का नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। नये टर्मिनल भवन से और विस्तारित हवाई पट्टी से अनेक नई उड़ानों का प्रारंभ होगा इसका लाभ जबलपुर के सर्वांगीण विकास में मिलेगा।



