जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उत्तर मध्य विधायक डॉ अभिलाष पांडे करेंगे साढ़े तीन करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

जबलपुर दर्पण। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पांडे द्वारा दिनांक 11 मार्च को उत्तर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने बताया कि चुनाव में मध्य विधानसभा की जनता ने भरपूर प्यार और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को देने का कार्य किया है एवं अब उत्तर मध्य विधानसभा को सबके विकसित और सबसे उन्नत विधानसभा में अग्रणी बनाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की और मेरी है इसी क्रम में विगत दिनों से चली आ रही विकास की यात्रा में नया अध्याय जोड़ते हुए अब राजीव गांधी वार्ड में सीता सरोवर के पास,राम मनोहर लोहिया वार्ड में रानी दुर्गावती चौक, राजेंद्र प्रसाद वार्ड में तमरहाई स्कूल, गोविंद वल्लभ पंत वार्ड में सामुदायिक भवन तथा स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड में रामलला मंदिर के सामने भूमि पूजन का कार्य करके विधिवत विभिन्न विकास को शुरू किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page