जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
उर्स सैय्यदा फातमा जहरा आज

जबलपुर दर्पण। रमजान शरीफ के तीसरे रोजे पर मुस्लिम बहुल क्षेत्र मंडी मदार टेकरी स्तिथ अशरफ नगर मे उर्स सैय्यदा फातमा जहरा सलामुल्लहा अलेह के मौके पर हज़रत सूफी गुल बाबा अशरफी के बफेजे रूहानी में विशाल अफ्तार ए आम का एहतेमाम किया गया है। इस मौके हज़रत सैय्यद फहीम अशरफ जिलानी की सरपरस्ती मे दोपहर बाद नमाज जुहर फातिहा, मिलाद शरीफ व बाद नमाज मगरिब अफ्तार ए आम किया जाएगा। रात्रि मे तरावीह की नमाज के बाद महफिलें सिमा का आयोजन किया जाएगा। गौसे किछोछा एकेडमी के सदर फारुख अशरफी, सेकेट्री अधिवक्ता आलमगीर अशरफी चोधरी , शाकिर अशरफी, मुनव्वर् हुसैन आदि ने तमाम रोजेदरो से कसीर तादाद मे शिरकत कर सवाबे दारेन हासिल करने की गुजारिश की है।



