पिस्टल से हमला करने वाले आरोपियों को 24 घण्टे में पहुंचाया हवालात

बात की अनसुनी करने पर देशी पिस्टल से किया था फायर,देशी पिस्टल,जिंदा कारतूस जप्त
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बेलबाग थाने से मिली जानकारी अनुसार सुबह लगभग 6-15 बजे कृष्णा चौधरी बेलबाग ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि आज रात लगभग 2-15 बजे वह घर मे सो रहा था उसी समय खटीक मोहल्ला निवासी शुभम सोनकर जो कि पूर्व में गांजा बेचता था उसी काम में शुभम उसे भी लगाये हुये था, शुभम सोनकर ने उसे फोन किया तो उसने फोन काट दिया तो दोबारा शुभम सोनकर ने उसे फोन किया,उसने फोन उठाया तो शुभम सोनकर ने उसे दंगल मैदान में बुलाया,वह घर से बिना बताये दंगल मैदान गया जहां पर शुभम सोनकर खड़ा था शुभम के साथ राहुल सोनकर भी था, शुभम ने कहा कि चलो सिगरेट पीते हैं शुभम बोला आजकल तुम सुनते नहीं हो मेरी अनसुनी करने लगे हो कहते हुये गाली गलोज करने लगा,उसने शुभम सोनकर को गाली देने से मना किया तो शुभम सोनकर कमर मे खोंसी पिस्टल निकाला तो वह डर के कारण पीछे मुड़ने लगा उसी समय शुभम सोनकर ने जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर दिया जिससे उसके दाहिने हाथ के अंगूठे एवं बाजू वाली अंगली में चोट आई हैं। वह डरकर भानतलेैया की ओर भाग गया। मौके से चला हुआ एक खोखा जप्त करते हुये रिपोर्ट पर धारा 294, 307 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करते हुये आज दंगल मैदान से आरोपी शुभम सोनकर एवं राहुल सोनकर को पकड़ा गया है। पूछताछ करते हुये शुभम सोनकर से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण में विधिवित गिरफ्तार कर मान् न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगां ।



