थप्पड का बदला लेने चाकू से किया जानलेवा हमला:आरोपी चंद घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़ा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।तिलवारा थाने से मिली जानकारी अनुसार में आज दोपहर मे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार हेतु मेडिकल लाये जाने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुॅची पुलिस को घायल गुलाब सिंह गोंड़ ठाकुर निवासी नानाखेड़ा ने बताया कि आज सुबह लगभग 11 बजे मजदूरी की बात को लेकर उसके भतीजे करन से गांव के विशाल यादव का विवाद हुआ था तो उसने दोनो को एक एक झापड़ मारकर अलग कर दिया था एवं समझा दिया था फिर वह अपनी पत्नी को आटो में बैठाकर घर जा रहा था दोपहर लगभग 2 बजे जेैसे ही वह अपने घर के सामने पहुॅचा उसी समय पीछे से विशाल यादव आया और गले में हाथ डालकर जातिगत रूप से अपमानित कर बोला कि तूने मुझे झापड़ मारा है तुझे जिन्दा नहीं छोडूंगा,एैसा कहते हुये जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर उसके गले में चोट पहॅुचा दी वह चिल्लाया तो संजय गोंड तथा कृष्ण कुमार गोंड़ आ गये तो विशाल यादव भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 307 भादवि एंव 3(2)(5)एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
टीम के द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर आरोपी विशाल यादव को अभिरक्षा मे लेते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवित गिरफ्तार कर मान् न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगां।



