”मतदाता जागरूकता नुकक्ड़ नाटक रैली“ संपन्न

जबलपुर दर्पण। शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ”मतदाता जागरूकता नुकक्ड़ नाटक/ रैली“ महाविद्यालय से सांईबाबा मंदिर चौक, सिविल लाइन जबलपुर तक निकाली गई। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा आमजनता को शत-प्रतिशत वोट डालने के लिए प्रेरित किया एवं जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वह अपने परिचन पत्र बनवाये एवं मतदान जरूर करने का संदेश दिया। सांईबाबा चौक पर विद्यार्थियों द्वारा नुकक्ड़ नाटक भी किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”, “हम सब ने यह ठाना है, वोट डालने जाना है”, ”बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता“ आमजनता को संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला स्वीप समन्वयक डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, प्रो. अरूण शुक्ल, यूथ स्वीप कॉडिनेटर, डॉ.एम.के.रिछारिया, प्राचार्य डॉ.ए.सी.तिवारी, डॉ. आभा रंजन, डॉ. पुष्पा तनेजा, डॉ. शिवचंद्र वल्के, डॉ. प्रियंका साहू, डॉ. शिवेन्द्र सिंह परिहार, डॉ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा के साथ अर्णव शर्मा, ईएलसी कैंपस एम्बेसडर, निक्की विश्वकर्मा, करन ठाकुर, अमन काछी के साथ लगभग 480 विद्यार्थी एवं आमजनता उपस्थित रही।



