रमजान शरीफ का दूसरा जुमा

जबलपुर दर्पण। पाक माह रमजान शरीफ का दूसरा जुमा है । इस मौके पर शहर की 100 से ज्यादा मस्जिदों व नमाजगाहो मे दोपहर देढ़ बजे जुमा की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के पूर्व इमाम साहब ख़ुत्बा पढ़ेंगे तथा नमाजोपरान्त दुआएं मांगी जाएगी।
दूसरा असरा – पाक माह रमजान शरीफ मे दस दस दिन के तीन अशरे होते है। पहले रोजे से दसवे रोजे तक का अशरा रहमत का होता है जिसका आज समापन हुआ है। आज से दूसरा अशरा मगफिरत यानी गुनाहों से माफ़ी का शुरू होगा जिसमें मुस्लिम धर्मालंबी नमाज रोजे के दौरान अल्लाह से अपने गुनाहों से माफ़ी मांगेंगे।
व्यवस्थाओं की माँग – हाजी कदीर सोनी , मुख्तार हुसैन अंसारी, हाजी मक़बूल अहमद रजवी, पप्पू वसीम खान, हाजी शेख जमील नियाज़ी, मतीन अंसारी,जमा खान,हाजी मुईन खान, अमीन कुरेशी, मुबारक कादरी, अकबर खान सरवर, हाजी तोसिफ रजा, हाजी इसरार, तालिब हुसैन, सैय्यद शौकत अली, जवाहर कादरी आदि ने रमजान माह एवं जुमे के दौरान मस्जिदों व मुस्लिम बहुल क्षेत्रों मे साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलपूर्ति, निर्बाध रूप से जारी रखने की माँग की है



