डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कृषि सुधार विधेयक बिल को लेकर भाजपा कार्यकर्ता चौपाल लगाकर किसानों को दे रही सही जानकारी

कांग्रेस किसानों के बीच विधेयक बिल को लेकर फैला रही भ्रम।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। किसान कृषि सुधार विधेयक बिल को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता गांव गांव में चौपाल लगाकर किसानों को बिल के बारे में सही जानकारी दे रहे हैं।आरोप लगाया गया कि कांग्रेस द्वारा किसानों के बीच विधेयक बिल को लेकर भ्रम फैला रही है,जिससे किसान असमंजस में है जिसकी सही जानकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा चौपाल लगाकर दिया जा रहा है। जानकारी में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार एंव जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के निर्देशन तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रमपुरी पंचायत में चौपाल लगाकर भाजपा मंडल अध्यछ ने किसानों के हित में लिए निर्णय किसान बिल के बारे में जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि दोनों ही सदनों में पास हुआ इस बिल का लाभ किसानों को सीधा मिलेगा, कोंग्रेस ओर वामपंथी दलों द्वारा किसान हितेषी बिल को गलत तरीके से पेश कर भ्रम फैलाने का काम कर रही। शासन की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी लोगो को दिया गया, लोगो की समस्या सुन लोगो के छोटे छोटे समस्याओं का निराकरण भी किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष युगल किशोर मिश्रा, माखन बर्मन ,धनेश मिश्रा, भड़डू मसराम, पंच कोमल, बैगा धुर्बे, दयाली बनबासी, पूरन यादव,समारू यादव, नत्थू बर्मन, अशोक बर्मन, कोमल बर्मन, लेहरू बाबा, छत्तर यादव, प्रकाश धूर्बे के साथ अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page