डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
काली पंडाल में इस वर्ष में नहीं होगा प्रतिमा का स्थापना

कोरोना महामारी के बीच लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय
डिंडोरी दर्पण। जिला मुख्यालय के सिविल लाइन में स्थापित होने वाली मां काली की प्रतिमा का स्थापना इस वर्ष नहीं कराए जाने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है। कल शुक्रवार को हुई बैठक में समिति के सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष काली की प्रतिमा की स्थापना नहीं किया जाएगा, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना की जगह कलश स्थापना करवा कर विधि-विधान से मां काली की पूजा पाठ किया जाएगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ,ओ पी वर्मा, नरेंद्र कटारे ,देवेंद्र पांडे ,राम प्रसाद सोनी, शैलेंद्र सहित अन्य समिति के लोग मौजूद रहे।



