भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की नामांकन रैली आज

मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष,कैबिनेट मंत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता होंगे बड़ी संख्या में शामिल
जबलपुर दर्पण/पाटन। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे अपना नामांकन आज दाखिल करने वाले है। श्री दुबे की नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ साथ सभी आठों विधान सभा के जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होने वाले है। भाजपा नेता ठाकुर कृष्ण शेखर सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की नामांकन रैली 27 मार्च को प्रातः 10:30 बजे शहीद स्मारक गोलबाजार से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, करमचंद चौक, घंटाघर से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी जहां श्री दुबे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पाटन विधान सभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता शहीद स्मारक गोलबाजार प्रांगण में 10 बजे एकत्रित होगे।



