जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रेरणा हिंदी सभा में शामिल हुए साहित्यकार

जबलपुर दर्पण। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रही है और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में लोग शामिल होकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं जो कि ऐतिहासिक है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि डॉ गुंडाल विजय कुमार सलाहकार की सहमति से साहित्यकार पंकज बिंदास रुद्रप्रयाग उत्तराखंड को प्रांतीय संयोजक बनाया गया है। अर्चना आनंद गाजीपुर उत्तर प्रदेश व सूर्यकांत चौहान भंडारा महाराष्ट्र को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है।
पंकज बिंदास, अर्चना आनंद व सूर्यकांत चौहान रचनाधर्मिता के साथ – साथ हिंदी प्रचार प्रसार हेतु समर्पित हैं। समस्त शामिल साहित्यकारों को डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ लाल सिंह किरार, डॉ विजयानन्द, भैरु सुनार, दीपक बैरवा, के. एल. सोनी विनोदी, राकेश गुप्त निर्मल, माला श्रीवास्तव, ब्रम्ह राज मित्तल, दीपा कुमारी, श्रीमती स्वाति शर्मा, राजकुमारी रैकवार राज, संतोष कुमार पाठक, बिनोद कुमार पांडेय, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी व राम गोपाल फरक्या , देवेन्द्र मांझी, सुनीता श्रीवास्तव, डॉ सुनील कुमार तिवारी ने बधाई दी है।
कवि संगम त्रिपाठी ने विज्ञप्ति में आगे बताया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा 13.09.2024 को राष्ट्रीय सम्मेलन, सम्मान समारोह व हिंदी दिवस 14.09.2024 को दिल्ली में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान के तहत प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page