जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मासूम के शव के दोषी का सुराग नहीं मिलने पर एसपी जवाब दे

जबलपुर दर्पण। जिले के पनागर थानाक्षेत्र के जलगांव में बीते मंगलवार को आठ साल की मासूम का शव तालाब में मिलने की घटना सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी शराबी ने मासूम को साथ दुराचार कर उसकी हत्या कर तालाब में फेंक दिया है। अपराधी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी सुश्री फरजाना मिर्जा ने बताया कि मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी व सदस्य राजीव कुमार टण्डन की युगलपीठ ने सुनवाई करते हुए, गंभीर मामला मानकर, जबलपुर के पुलिस अधीक्षक से प्रकरण की जांच कराकर, की गई कार्यवाही के संबंध में एक माह में जवाब मांगा है।



