जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
रेलवे काॅलोनी में पिता-पुत्र की हत्या के फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

जबलपुर दर्पण। जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेलवे की मिलोनियम काॅलोनी में एक पिता-पुत्र की हत्या होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जिस लड़की की शिकायत पर पाॅक्सों एक्ट का मामला दर्ज हुआ था, वह तथा उसका सह आरोपी साथी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रिय कार्यालय प्रभारी सुश्री फरजाना मिर्जा ने बताया कि मामले में गंभीर मामला मानकर, संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में अध्यक्ष मनोहर ममतानी व सदस्य राजीव कुमार टंडन ने जबलपुर के पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में तीन सप्ताह में जवाब तलब किया है।



