कबाड़खाने के मालिक के घर पर चला बुलडोजर, एक्शन में प्रशासन

जबलपुर दर्पण। खजरी खिरीया बायपास पर स्थित कबाड़खाने में गुरुवार को हुए धमाके में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। कबाड़खाने के मालिक शमीम हाजी पर बहुत बड़ी कार्रवाई की जायेगी। रज़ा मेंटल इंडस्ट्रीज के संचालक हिस्ट्रीशीटर शमीम रज़ा के भाई सलीम खान के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। अधारताल आनंद नगर स्थित उसके घर को प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ दिया ।इस दौरान भारी गहमागहमी रही। इतना ही नहीं प्रशासन ने कबाड़ गोदाम के मालिक शमीम हाजी सैफी नगर स्थित घर के सामने वाले हिस्से को जेसीबी मशीन से गिरा दिया है। जानकार बताते हैं कि शमीम के शहर में कई स्थानों पर बड़ी इमारतें बनाए रखा है। जिसे प्रशासन ने आरोपी के घरों पर बुलडोजर चलाया।
कबाड़खाने में गुरुवार को हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद उस कबाड़खाने का मालिक शमीम हादसे के बाद फरार हो गया। विस्फोट इतना बड़ा था कि गोदाम का छप्पर उड़ गया। प्रशासन द्वारा वहां पर मलबे को हटाने के काम में लगा है। और यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं उस मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं। और मृतकों की संख्या में वृद्धि भी हो सकती है। एनडीआरएफ और नगर निगम की टीम मलबे को हटाने में जुटी हुई है।



